2021 Solved Old Paper (BOT - 303D) New OK
पुनर्विभेदन (Redifferentiation):- कैलस की कुछ कोशिकाएं अंग आध्यकों में विभेदित हो जाती हैं जो विभज्योतक कोशिकाओं को उत्पन्न करते हैं जिनसे पादप के अंगों का निर्माण होता है। इस प्रकार कैलस की अविभेदित कोशिकाओं के विभेदन से पादप अंगों का निर्माण होता है। इसे पुनर्विभेदन कहते हैं।
(Some cells of the callus differentiate into organ primordia that produce meristematic cells from which plant organs are formed. Thus differentiation of the undifferentiated cells of the callus creates plant organs. This is called redifferentiation.)
Caulogenesis:- जब कैलस ऊतक से केवल अपस्थानिक प्ररोह कलिका का निर्माण होता है तो इसे Caulogenesis कहते हैं।
(When only the adventitious shoot is formed from the callus tissue, it is called Caulogenesis.)
1. सामान्य परिचय (General Introduction):-
· परिभाषा (Definition):- ऊतक संवर्धन में कर्तोतक की कोशिकाओं से अपस्थानिक मूल, तने, पर्ण, पुष्प कलिका आदि के निर्माण की प्रक्रिया को अंगजनन कहते हैं।
(In tissue culture, the process of the formation of the adventitious root, stem, leaf, flower bud etc. from the cells of explant is called organogenesis.)
· अपस्थानिक (Adventitious):- जब पादप अंग का निर्माण कर्तोतक के ऐसे असामान्य उत्पत्ति बिन्दु से होता है जहाँ पहले से बना हुआ विभज्योतक अनुपस्थित होता है तो इसे अपस्थानिक अंग निर्माण कहते हैं।
(When the plant organ is produced from such an unusual point of origin in the explant where the pre-existing meristem is absent, it is called adventitious organ formation.)
2. अंगजनन के प्रकार (Types of Organogenesis):-
संवर्धन माध्यम में हार्मोन्स के संयोजन के आधार पर अंगजनन 2 प्रकार का होता है। इनके लिए Rule of Thumb का उपयोग किया जाता है।
(Organogenesis is of 2 types depending on the combination of hormones in the culture medium. Rule of Thumb is used for this purpose.)
a. प्रत्यक्ष अंगजनन (Direct Organogenesis)
b. अप्रत्यक्ष अगजनन (Indirect Organogenesis)
a. प्रत्यक्ष अंगजनन (Direct Organogenesis):-
जब Auxin व Cytokinin की मात्रा में बहुत अधिक अन्तर रखा जाता है तो कर्तोतक से सीधे प्ररोह या मूल का निर्माण होता है। इसे प्रत्यक्ष अंगजनन कहते हैं।
(When there is a huge difference in the amount of Auxin and Cytokinin, the shoot or root is directly formed from the explant. This is called direct organogenesis.)
अनेक पौधों में कैलस के उप संवर्धन से अवांछित कायिक क्लोनीय विविधताएँ विकसित हो जाती हैं। इससे बचने के लिए प्रत्यक्ष अंगजनन किया जाता है।
(In many plants, undesirable soma-clonal variations develop by sub-culturing the callus. To avoid this, direct organogenesis is done.)
b. अप्रत्यक्ष अगजनन (Indirect Organogenesis):-
जब Auxin व Cytokinin की मात्रा को लगभग समान रखा जाता है तो कर्तोतक से कैलस का निर्माण होता है। कैलस से फिर अंग निर्माण को प्रेरित किया जाता है। इसे अप्रत्यक्ष अंगजनन कहते हैं।
(When the amount of Auxin and Cytokinin is kept almost the same, callus is formed from the explant. Callus is then induced for organ formation. This is called indirect organogenesis.)
3. अंगजनन को प्रभावित करने वाले कारक (Factors Affecting Organogenesis):-
a. भौतिक कारक (Physical Factors)
b. रासायनिक कारक (Chemical Factors)
a. भौतिक कारक (Physical Factors):-
i. प्रकाश की गुणवत्ता (Quality of Light):-
नीला प्रकाश प्ररोह निर्माण को प्रेरित करता है जबकि लाल प्रकाश मूल निर्माण को प्रेरित करता है।
(Blue light induces shoot formation while red light induces root construction.)
ii. तापमान (Temperature):- 33°C तक तापमान में वृद्धि करने पर तंबाकू में कैलस की वृद्धि बढ़ जाती है। परन्तु प्ररोह कलिका विभेदन के लिए कम तापमान 18°C उपयुक्त होता है।
(Increasing the temperature up to 33 °C increases the callus growth in tobacco. But low temperature 18 ° C is suitable for shoot bud differentiation.)
b. रासायनिक कारक (Chemical Factors):-
i. पादप हार्मोन्स (Plant Hormones):- Cytokinin प्ररोह कलिका निर्माण को प्रेरित करता है। Auxin मूल निर्माण को प्रेरित करता है। Cytokinin में Adenine की तुलना में Kinetin 30,000 गुना अधिक प्रभावी होता है।
(Cytokinin induces shoot bud formation. Auxin induces the root formation. Kinetin is 30,000 times more effective than adenine in cytokinins.)
ii. औक्सिन अवरोधक (Auxin Inhibitors):-
माध्यम में उपस्थित होने पर ये Auxin के प्रभाव को रोक देते हैं अर्थात प्ररोह निर्माण को प्रेरित करता है।
(When present in the medium, they inhibit the effect of Auxin, it means induces shoot formation.)
उदाहरण (Examples):-
Ø फॉस्फेट (Phosphate)
Ø कैसीन हाइड्रोलाइसेट (Casein Hydrolysate)
Ø टायरोसिन (Tyrosine)
Ø ऐडेनिन (Adenine)
Ø फिनोलिक यौगिक (Phenolic Compounds)
Ø कीलेटिंग कारक (Chelating agents)
Ø ऐब्सिसिक अम्ल (Abscisic Acid)
पादप ऊतक संवर्धन का इतिहास (History of Plant Tissue Culture):-
· Haberlandt (1902):- "कायिक कोशिकाओं से भ्रूण का विकास संभव है। ’’ यह विचार इनके द्वारा 1902 में दिया गया था। इन्होंने Lamium purpureum की परिपक्व पर्ण की कोशिकाओं और Tradescantia व Pulmonaria की रोम कोशिकाओं को 1 - 5% सुक्रोज युक्त नौप के विलयन में संवर्धित करने का प्रयास किया परन्तु सफलता नहीं मिली।
(‘’It is possible to grow embryos from somatic cells.’’ This idea was visualized by him in 1902. He tried to grow the mature leaf cells of Lamium purpureum and hair cells of Tradescantia and Pulmonaria in knop’s solution containing 1 – 5% sucrose without success.)
· Robbins and Kotte (1922):- इन्होने स्वतंत्र रूप से सीमित अवधि के लिए मक्का और मटर के मूल शिखाग्र को संवर्धित करने में सफलता प्राप्त की थी।
(They independently were able to grow the root tips of maize and pea for a limited period.)
· White (1922):- इन्होंने अकार्बनिक लवण, खमीर निष्कर्ष और सुक्रोज युक्त द्रव माध्यम में टमाटर (Lycopersicum esculentum) के मूल शिखाग्र को सतत रूप से लम्बी अवधि तक संवर्धित करने में सफलता प्राप्त की थी।
[He successfully grew the root tips of tomato (Lycopersicum esculentum) continuously for a prolonged period in liquid medium containing inorganic salts, yeast extract and sucrose.]
· Kogl (1934):- इन्होंने बताया कि Went (1926) द्वारा खोजा गया वृद्धि पदार्थ IAA (इंडोल एसिटिक एसिड) था।
[He reported that the growth substance invented by Went (1926) was IAA (Indole Acetic Acid).]
· Snow (1935):- इन्होंने एधा सक्रियता को उत्तेजित करने के लिए IAA की क्षमता का प्रदर्शन किया।
(He demonstrated the ability of IAA to stimulate cambial activity.)
· White, Nobecourt and Goutheret (1939):- इन्होंने साथ साथ और स्वतंत्र रूप से टमाटर, Salix capraea व Populus nigra के कैलस संवर्धनों को लम्बी अवधि के लिए स्थापित करने में सफलता प्राप्त की।
(They simultaneously and independently reported establishment of tomato, Salix capraea and Populus nigra callus cultures for prolonged period.)
· Nobecourt (1939):- इन्होंने गाजर के कैलस संवर्धनों में मूल विभेदन को देखा।
(He reported the differentiation of roots in callus cultures of carrot.)
· White (1939):- इन्होंने तम्बाकू के प्ररोह संवर्धनों में सफलतापूर्वक पर्णीय प्ररोह कलिकायों को प्रेरित किया।
(He successfully induced leafy shoot buds in tobacco stem cultures.)
· Since 1939 it was possible to culture:-
i. भ्रूण (Van Overbeck - 1941)
[Embryos (Van Overbeck - 1941)]
ii. एकल पृथक्कृत कोशिका (Muir - 1954)
[Single isolated cell (Muir - 1954)]
iii. निलम्बन संवर्धनों को स्थापित करना (Steward and Shantz - 1955)
[To establish suspension cultures (Steward and Shantz - 1955)]
· Dawson (1942):- इन्होंने पादप ऊत्तक संवर्धन की कृत्रिम रूप से महत्वपूर्ण मेटाबोलाइट्स के जैवसंश्लेषण करने की जन्मजात क्षमता को प्रदर्शित किया जो जैविक महत्व के अनेक द्वितीयक मेटाबोलाइट्स का उत्पादन करता है।
(He demonstrated the innate capacity of plant tissue cultures to biosynthesize important metabolites in vitro which led to the production of many secondary metabolites of vital importance.)
· Miller and Skoog (1955):-
Ø मिलर ने kinetin की खोज की।
(Miller discovered the kinetin.)
Ø Miller व Skoog ने तम्बाकू ऊतक संवर्धनों का उपयोग करके अंग निर्माण के हार्मोन द्वारा नियंत्रण की अवधारणा का प्रदर्शन किया।
(Miller and Skoog demonstrated the concept of hormonal control of organ formation using tobacco tissue cultures.)
· Steward (1958):- इन्होंने एक कायिक कोशिका की अंतर्निहित क्षमता, जो सम्पूर्ण पौधे में विकसित करती है, को प्रकट किया, जो कोशिकाओं की पूर्णशक्तता को साबित करती है।
(He revealed the inherent capacity of a somatic cell to regenerate into complete plant which proved the totipotency of cells.)
· Steward and Rienert (1958):- इन्होंने गाजर के संवर्धनों में कायिक भ्रूणजनन को देखा।
(They reported somatic embryogenesis in carrot cultures.)
· Morel (1960):- इन्होंने विभाज्योत्तक संवर्धन के द्वारा रोगजनक मुक्त ऑर्किड पौधों का उत्पादन किया और इस पद्धति का बाद में अनेक पौधों की जातियों में उपयोग किया गया।
(He produced pathogen free orchid plants through meristem culture and this method was later exploited in many plant species.)
· Guha and Maheshwari (1964):- इन्होंने Datura inoxa के परागकण या परागकोष संवर्धन से अगुणित भ्रूण और उसके बाद पौध निर्माण को प्रेरित किया।
(He induced haploid embryos and subsequently plantlets from pollen or anther cultures of Datura inoxa.)
· Cocking (1960):- इन्होंने टमाटर (Lycopersicum esculentum) के मूल शिखाग्रों से प्रोटोप्लास्ट के एंजाइमेटिक पृथक्करण को प्रदर्शित किया।
[He reported enzymatic isolation of protoplasts from root tips of tomato (Lycopersicum esculentum).]
· Power (1970):- इन्होंने प्रोटोप्लास्ट संलयन का विचार दिया।
(He gave the idea of protoplast fusion.)
· Takebe (1971):- इन्होंने तम्बाकू की पर्णमध्योत्तक कोशिकाओं से पृथक किए गए प्रोटोप्लास्ट से पौधों के निर्माण में सफलता प्राप्त की।
(He reported successful regeneration of plantlets from protoplasts isolated from tobacco mesophyll cells.)
· 1971 के बाद से अंतराजातीय व अंतरावंशीय संकरों के उत्पादन ली अनेक रिपोर्ट उपलब्ध हैं। (Bhojwani and Rajdan - 1983)
[Since 1971 many reports are available on the production of interspecific and intergeneric hyrids.(Bhojwani and Rajdan - 1983)]
· Heinz and Mee (1969, 1971):- कायिकक्लोनीय विविधों के उनके अवलोकन ने कई शोधकर्ताओं को इस दिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें वांछित लक्षणों युक्त किस्में जारी करने की अनुमति दी।
(Their observation of somaclonal variants encouraged many researchers to work in this direction and allowed them to release many varieties with desired characters.)
· Redenbaugh (1984):- उन्होंने कृत्रिम बीजों के उत्पादन की दृष्टि से कायिक भ्रूणों का कैप्सूलीकरण किया।
(He reported the encapsulation of somatic embryos with a view to produce artificial seeds.)
· Kitto and Janick (1985) and Ow (1986):- इन्होंने सफलतापूर्वक आनुवंशिक रूपान्तरण का प्रदर्शन किया और fire fly luciferas जीन के द्वारा रूपान्तरण से पराजैनिक तंबाकू के पौधे प्राप्त किए।
(They successfully demonstrated the genetic transformation and obtained transgenic tobacco plants by transformation of fire fly luciferase gene.)
परागकण संवर्धन (Pollen Culture):-
1. परिचय (Introduction):-
· परिभाषा (Definition):-
परागकण या लघुबीजाणु संवर्धन एक कृत्रिम प्रक्रिया है जिसमें निर्जमित परिस्थितियों में परागकण या लघुबीजाणु को इसकी एककेन्द्रकी अवस्था पर साबुत परागकोष से निकाला जाता है और पोषक माध्यम पर संवर्धित किया जाता है।
(Pollen grain or microspore culture is an artificial process in which pollens or microspores are extracted from the intact anther at its uni-nucleated state and cultured on the nutrient medium under sterilized conditions.)
· एंड्रोजेनेसिस (Androgenesis):- पूर्णशक्त परागकण से कोशिका विभाजन व विभेदन की श्रंखला द्वारा अगुणित पौधों के कृत्रिम रूप से विकसित होने की प्रक्रिया को एंड्रोजेनेसिस कहते हैं। यह 2 प्रकार का होता है –
(The process of artificial development of haploid plants by a series of cell division and differentiation from a totipotent pollen is called androgenesis. It is of two types -)
i. प्रत्यक्ष एंड्रोजेनेसिस (Direct Androgenesis):-
लघुबीजाणु जाइगोट के समान व्यवहार करता है तथा कुछ परिवर्तनों द्वारा भ्रूण समान संरचना का निर्माण करता है जो आगे अगुणित पौधे में विकसित हो जाता है। इसे भ्रूणजनन कहते हैं।
(The microspore behaves like a zygote and by some changes the it forms a embryo like structure which further develops into haploid plants. This is called embryogenesis.)
ii. अप्रत्यक्ष एंड्रोजेनेसिस (Indirect Androgenesis):-
लघुबीजाणु बार बार विभाजित होकर कैलस ऊतक का निर्माण करता है। इसमें विभेदन होने से अगुणित पौधा बन जाता है। इसे अंगजनन कहते हैं।
(The microspore divides repeatedly to form the callus tissue. Differentiation leads to development of haploid plant. This is called organogenesis.)
2. सिद्धान्त (Principle):-
· लघुबीजाणु की पूर्णशक्तता के उपयोग से अगुणित पौधे का निर्माण किया जाता है।
(The haploid plant is developed using the totipotency of the microspore.)
· लघुबीजाणु में गुणसूत्रों का केवल एक समुचय उपस्थित होता है।
(Only one set of chromosomes is present in the microspore.)
· अगुणित पादप निर्माण की प्रक्रिया में लघुबीजाणु का नर युग्मक निर्माण का सामान्य विकास व कार्य रुक जाता है। कायिक कोशिका विभाजन के लिए इसे बलपूर्वक नए उपापचय पथ की ओर मोड़ दिया जाता है।
(In the process of haploid plant development, the normal development and function of the microspore of the male gametes formation stops. It is forced into a new metabolic pathway for somatic cell division.)
· परागकोष संवर्धन में परागकोष की द्विगुणित कायिक कोशिकाएं भी कभी कभी संवर्धन परिस्थितियों में सक्रिय हो जाती हैं और संवर्धित होकर अनचाहे द्विगुणित कैलस या प्लांटलेट्स का निर्माण करती हैं। कभी कभी काइमेरा बन जाता है। ऐसा कैलस या प्लांटलेट जिसकी कुछ कोशिकाएं अगुणित व कुछ कोशिकाएं द्विगुणित होती हैं, काइमेरा कहलाता है। इस समस्या से बचने परागकोषों से निकाले गए स्वतंत्र परागकणों को पोषक माध्यम पर संवर्धित किया जाता है।
(In pollen culture, diploid somatic cells of the anther also sometimes become active under culturing conditions and grow to form unwanted diploid callus or plantlets. Sometimes the chimera is formed. A callus or plantlet whose some cells are haploid and some cells are diploid, is called chimera. To avoid this problem, free pollens extracted from the anthers are cultured on the nutrient medium.)
3. विधि (Procedure):-
· पुष्पन पर तंबाकू की बन्द पुष्पीय कलिकाओं को एकत्रित करते हैं। 17 – 22 mm लंबाई की पुष्पीय कालिका का चयन करते हैं जब बाह्यदलों की लंबाई दलों की लंबाई के बराबर होती है। खुल रही सभी पुष्पीय कलिकाओं को त्याग देते हैं।
(Collect the closed floral buds of the tobacco upon flowering. A floral bud of length 17 - 22 mm is selected when the length of the sepals is equal to the length of the petals. Discards all opening floral buds.)
· चयनित पुष्पीय कलिकाओं को LAF कैबिनेट के अन्दर ले जाते हैं। प्रत्येक पुष्पीय कालिका में 5 परागकोष होते हैं और बन्द कलिकाओं के अन्दर इनकी सतह स्वत: निर्जमित होती है। पुष्पीय कलिकाओं के सतही निर्जमीकरण के लिए इन्हें पहले 10 सेकंड के लिए 70% ऐथेनोल में डुबोकर रखते हैं और फिर 10 मिनट के लिए 20% सोडियम हाइपोक्लोराइट विलयन में डुबोकर रखते हैं। अतिरिक्त रसायन को सतह से हटाने के लिए पुष्पीय कलिकाओं को निर्जमित आसुत जल से 3 बार धोते हैं। अंत में इन पुष्प कलिकाओं को निर्जमित पेट्रीडिश में स्थानांतरित कर देते हैं।
(Selected floral buds are carried inside the LAF cabinet. Each floral bud contain 5 anther and its surface is self sterilized within the closed buds. For surface sterilization of the floral buds, first dip them in 70% ethanol for 10 seconds and then in 20% sodium hypochlorite solution for 10 minutes. To remove excess chemicals from the surface, the floral buds are washed 3 times with sterilized distilled water. Finally these floral buds are transferred to the sterilized patridish.)
· अब एक तीखे चाकू के द्वारा कालिका के एक तरफ कट लगाते हैं और चिमटी की सहायता से दलों व बाह्यदलों को हटा देते हैं। अब एक अन्य चिमटी की सहायता से 5 पुंकेसरों को पुतन्तु सहित उखाड़कर एक अन्य निर्जमित पेट्रीडिश में स्थानांतरित करते हैं। अब 5 पुंकेसरों के पुतन्तुओं को चाकू या ब्लेड से काटकर अलग कर देते हैं जिससे केवल परागकोष रह जाते हैं। क्षतिग्रस्त परागकोषों को भी त्याग देते हैं।
(Now with a sharp knife, cut one side of the bud and remove the sepals and petals with the help of forceps. Now uproot 5 stamens along with filaments with the help of another forceps and transfer them to another sterilized patridish. Now cut the filaments of 5 stamens with a knife or blade, leaving only the anthers. Discard damaged anthers.)
· लगभग 50 परागकोषों को 20ml द्रव माध्यम युक्त एक छोटे निर्जमित बीकर में डालते हैं। द्रव माध्यम के रूप में MS या White या Nitsch का माध्यम ले सकते हैं।
(Almost 50 anthers are placed in a small sterilized beaker containing 20ml of liquid medium. MS or White or Nitsch medium can be used as the liquid medium.)
· अब एक निर्जमित ग्लास रोड की सहायता से परागकोषों को बीकर की आंतरिक दीवार के साथ दबाते हैं जिससे परागकण बाहर द्रव माध्यम में आ जाते हैं।
(Now the anthers are pressed along the inner wall of the beaker with the help of a sterilized glass road, bringing the pollen out into the liquid medium.)
· अब इन एकरूप परागकोषों को नायलोन की छलनी से छानते हैं जिससे परागकोष ऊतक के टुकड़े पृथक हो जाते हैं। शेष बचे छनित को अब परागकण निलंबन कहते हैं।
(Now these squeezed anthers are filtered with a nylon sieve, which separates the pieces of anthers. The remaining filtrate is now called pollen suspension.)
· अब इस परागकण निलंबन को 5 मिनट के लिए कम स्पीड (500 – 800 RPM) पर सेंट्रीफ्यूज किया जाता है। अधिप्लवी में परागकोषों छोटे टुकड़े उपस्थित होते हैं इसलिए इसे त्याग देते हैं। परागकणों की पैलेट को ताजा द्रव माध्यम में निलंबित करते हैं।
(Now this pollen suspension is centrifuged at low speed (500 - 800 RPM) for 5 minutes. Small pieces of anthers are present in the supernatant, so discard it. The palette of pollens is suspended in fresh liquid medium.)
· सेंट्रीफ्यूगेशन व ताजा द्रव माध्यम में पुन: निलम्बन को दोहराकर 2 बार परागकणों को धो लेते हैं।
(After repeated centrifugation and suspended fresh liquid medium, pollens are washed twice.)
· अब एक 5cm पेट्रीडिश में द्रव माध्यम लेते हैं। पिपेट के उपयोग से 2.5ml परागकण निलम्बन लेकर ठोस द्रव माध्यम पर 5cm पेट्रीडिश में फैला देते हैं। परागकण द्रव माध्यम में बहुत अच्छी वृद्धि करते हैं, परन्तु यदि आवश्यक हो तो इन्हें प्लेटिंग के द्वारा बहुत कोमल अगार युक्त माध्यम पर भी उगाया जा सकता है। 1 ml परागकण निलम्बन में 103 से 104 तक परागकण होते हैं।
(Now take liquid medium in a 5cm patridish. Using a pipette, take 2.5ml pollen suspension and spread it on 5cm patridish on liquid medium. Pollens grow very well in the liquid medium, but they can also be grown on a very soft agar medium by plating, if necessary. 1 ml pollen suspension contain 103 to 104 pollens.)
· अब इन पेट्रीडिशों को इंक्यूबेटर में रखकर 27 – 30°C ताप पर ऊष्मायन किया जाता है। 16 घण्टे का प्रकाश व 8 घण्टे का अंधेरा दिया जाता है। प्रकाश की तीव्रता कम (500 लक्स) रखी जाती है।
[Now these petridishes are kept in incubator and incubate at 27 - 30 ° C temperature. 16 hours of light and 8 hours of darkness is given. Light intensity is kept low (500 lux).]
· 30 दिन के पश्चात तरुण भ्रूण समान संरचनाएं देखी जा सकती हैं।
(After 30 days young embryo like structures can be seen.)
· अब इन अगुणित भ्रूणो को नये ताजा अगार माध्यम पर संवर्धन ट्यूब में स्थापित करते हैं। इस अवस्था पर संवर्धनों का 24 – 28°C ताप पर ऊष्मायन किया जाता है। 14 घंटे का प्रकाश व 10 घंटे का अंधकार दिया जाता है। प्रकाश की तीव्रता 2000 लक्स रखी जाती है।
(Now these haploid embryos are placed in a culture tube on new fresh agar medium. At this stage the cultures are incubated at 24 - 28 ° C temperature. 14 hours of light and 10 hours of darkness are given. Light intensity is maintained at 2000 lux.)
· जब अगुणित प्लांटलेट्स की लंबाई 50 mm हो जाती है तो अगार माध्यम से स्वतंत्र करने के लिए नल के बहते हुए पानी में धोया जाता है। अब तुरन्त इन्हें औटोक्लेवित कम्पोस्ट युक्त छोटे गमलों में रोपित कर दिया जाता है। शुष्कन को रोकने के लिए प्रत्येक पौधे को काँच के बीकर से ढक देते हैं और आगे के परिवर्धन के लिए नम ग्रीन हाउस में रख देते हैं। कुछ सप्ताहों पश्चात काँच के बीकरों को हटा देते हैं और पौधों को मृदा युक्त बड़े गमलों में रोपित कर देते हैं जहाँ ये पौधे परिपक्व होकर अंत में पुष्पन करते हैं।
(When the length of haploid plantlets is 50 mm, they are washed in running water to free it from the agar medium. Now they are immediately planted in small pots with autoclaved compost. To prevent drying, cover each plant with a glass beaker and place it in a moist greenhouse for further growth. After a few weeks, the glass beakers are removed and the plants are planted in large pots containing soil where these plants mature and eventually flowering.)
Plant tissue culture: A historical perspective (पादप ऊतक संवर्धन: एक ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य)
पादप ऊतक संवर्धन का इतिहास (History of Plant Tissue Culture):-
· Haberlandt (1902):- "कायिक कोशिकाओं से भ्रूण का विकास संभव है। ’’ यह विचार इनके द्वारा 1902 में दिया गया था। इन्होंने Lamium purpureum की परिपक्व पर्ण की कोशिकाओं और Tradescantia व Pulmonaria की रोम कोशिकाओं को 1 - 5% सुक्रोज युक्त नौप के विलयन में संवर्धित करने का प्रयास किया परन्तु सफलता नहीं मिली।
(‘’It is possible to grow embryos from somatic cells.’’ This idea was visualized by him in 1902. He tried to grow the mature leaf cells of Lamium purpureum and hair cells of Tradescantia and Pulmonaria in knop’s solution containing 1 – 5% sucrose without success.)
· Robbins and Kotte (1922):- इन्होने स्वतंत्र रूप से सीमित अवधि के लिए मक्का और मटर के मूल शिखाग्र को संवर्धित करने में सफलता प्राप्त की थी।
(They independently were able to grow the root tips of maize and pea for a limited period.)
· White (1922):- इन्होंने अकार्बनिक लवण, खमीर निष्कर्ष और सुक्रोज युक्त द्रव माध्यम में टमाटर (Lycopersicum esculentum) के मूल शिखाग्र को सतत रूप से लम्बी अवधि तक संवर्धित करने में सफलता प्राप्त की थी।
[He successfully grew the root tips of tomato (Lycopersicum esculentum) continuously for a prolonged period in liquid medium containing inorganic salts, yeast extract and sucrose.]
· Kogl (1934):- इन्होंने बताया कि Went (1926) द्वारा खोजा गया वृद्धि पदार्थ IAA (इंडोल एसिटिक एसिड) था।
[He reported that the growth substance invented by Went (1926) was IAA (Indole Acetic Acid).]
· Snow (1935):- इन्होंने एधा सक्रियता को उत्तेजित करने के लिए IAA की क्षमता का प्रदर्शन किया।
(He demonstrated the ability of IAA to stimulate cambial activity.)
· White, Nobecourt and Goutheret (1939):- इन्होंने साथ साथ और स्वतंत्र रूप से टमाटर, Salix capraea व Populus nigra के कैलस संवर्धनों को लम्बी अवधि के लिए स्थापित करने में सफलता प्राप्त की।
(They simultaneously and independently reported establishment of tomato, Salix capraea and Populus nigra callus cultures for prolonged period.)
· Nobecourt (1939):- इन्होंने गाजर के कैलस संवर्धनों में मूल विभेदन को देखा।
(He reported the differentiation of roots in callus cultures of carrot.)
· White (1939):- इन्होंने तम्बाकू के प्ररोह संवर्धनों में सफलतापूर्वक पर्णीय प्ररोह कलिकायों को प्रेरित किया।
(He successfully induced leafy shoot buds in tobacco stem cultures.)
· Since 1939 it was possible to culture:-
i. भ्रूण (Van Overbeck - 1941)
[Embryos (Van Overbeck - 1941)]
ii. एकल पृथक्कृत कोशिका (Muir - 1954)
[Single isolated cell (Muir - 1954)]
iii. निलम्बन संवर्धनों को स्थापित करना (Steward and Shantz - 1955)
[To establish suspension cultures (Steward and Shantz - 1955)]
· Dawson (1942):- इन्होंने पादप ऊत्तक संवर्धन की कृत्रिम रूप से महत्वपूर्ण मेटाबोलाइट्स के जैवसंश्लेषण करने की जन्मजात क्षमता को प्रदर्शित किया जो जैविक महत्व के अनेक द्वितीयक मेटाबोलाइट्स का उत्पादन करता है।
(He demonstrated the innate capacity of plant tissue cultures to biosynthesize important metabolites in vitro which led to the production of many secondary metabolites of vital importance.)
· Miller and Skoog (1955):-
Ø मिलर ने kinetin की खोज की।
(Miller discovered the kinetin.)
Ø Miller व Skoog ने तम्बाकू ऊतक संवर्धनों का उपयोग करके अंग निर्माण के हार्मोन द्वारा नियंत्रण की अवधारणा का प्रदर्शन किया।
(Miller and Skoog demonstrated the concept of hormonal control of organ formation using tobacco tissue cultures.)
· Steward (1958):- इन्होंने एक कायिक कोशिका की अंतर्निहित क्षमता, जो सम्पूर्ण पौधे में विकसित करती है, को प्रकट किया, जो कोशिकाओं की पूर्णशक्तता को साबित करती है।
(He revealed the inherent capacity of a somatic cell to regenerate into complete plant which proved the totipotency of cells.)
· Steward and Rienert (1958):- इन्होंने गाजर के संवर्धनों में कायिक भ्रूणजनन को देखा।
(They reported somatic embryogenesis in carrot cultures.)
· Morel (1960):- इन्होंने विभाज्योत्तक संवर्धन के द्वारा रोगजनक मुक्त ऑर्किड पौधों का उत्पादन किया और इस पद्धति का बाद में अनेक पौधों की जातियों में उपयोग किया गया।
(He produced pathogen free orchid plants through meristem culture and this method was later exploited in many plant species.)
· Guha and Maheshwari (1964):- इन्होंने Datura inoxa के परागकण या परागकोष संवर्धन से अगुणित भ्रूण और उसके बाद पौध निर्माण को प्रेरित किया।
(He induced haploid embryos and subsequently plantlets from pollen or anther cultures of Datura inoxa.)
· Cocking (1960):- इन्होंने टमाटर (Lycopersicum esculentum) के मूल शिखाग्रों से प्रोटोप्लास्ट के एंजाइमेटिक पृथक्करण को प्रदर्शित किया।
[He reported enzymatic isolation of protoplasts from root tips of tomato (Lycopersicum esculentum).]
· Power (1970):- इन्होंने प्रोटोप्लास्ट संलयन का विचार दिया।
(He gave the idea of protoplast fusion.)
· Takebe (1971):- इन्होंने तम्बाकू की पर्णमध्योत्तक कोशिकाओं से पृथक किए गए प्रोटोप्लास्ट से पौधों के निर्माण में सफलता प्राप्त की।
(He reported successful regeneration of plantlets from protoplasts isolated from tobacco mesophyll cells.)
· 1971 के बाद से अंतराजातीय व अंतरावंशीय संकरों के उत्पादन ली अनेक रिपोर्ट उपलब्ध हैं। (Bhojwani and Rajdan - 1983)
[Since 1971 many reports are available on the production of interspecific and intergeneric hyrids.(Bhojwani and Rajdan - 1983)]
· Heinz and Mee (1969, 1971):- कायिकक्लोनीय विविधों के उनके अवलोकन ने कई शोधकर्ताओं को इस दिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें वांछित लक्षणों युक्त किस्में जारी करने की अनुमति दी।
(Their observation of somaclonal variants encouraged many researchers to work in this direction and allowed them to release many varieties with desired characters.)
· Redenbaugh (1984):- उन्होंने कृत्रिम बीजों के उत्पादन की दृष्टि से कायिक भ्रूणों का कैप्सूलीकरण किया।
(He reported the encapsulation of somatic embryos with a view to produce artificial seeds.)
· Kitto and Janick (1985) and Ow (1986):- इन्होंने सफलतापूर्वक आनुवंशिक रूपान्तरण का प्रदर्शन किया और fire fly luciferas जीन के द्वारा रूपान्तरण से पराजैनिक तंबाकू के पौधे प्राप्त किए।
(They successfully demonstrated the genetic transformation and obtained transgenic tobacco plants by transformation of fire fly luciferase gene.)
History of Micropropagation (सूक्ष्म प्रवर्धन का इतिहास):-
· Lewis Knudson (1922):-
Ø आर्किड में प्रथम कृत्रिम भ्रूण अंकुरण। अर्थात कृत्रिम भ्रूण संवर्धन का आविष्कार।
(1st in vitro embryo germination in orchid. It means the invention of in vitro embryo culture.)
Ø आर्किड बीजों का गैर-सहजीवी अंकुरण।
(Non-symbiotic germination of orchid seeds.)
· Gavino Rotor (1949):-
Ø प्रथम कृत्रिम कायिक प्रवर्धन।
(1st in vitro vegetative propagation.)
Ø Phalaenopsis जातियों और संकरों के कायिक प्रवर्धन की एक विधि।
(A method of vegetative propagation of Phalaenopsis species and hybrids.)
· F.C. Steward (1959):- गाजर में प्रथम कायिक भ्रूणजनन।
(1st somatic embryogenesis in carrot.)
· F.C. Steward, MO Mapes and K Mears (1959):- संवर्धित कोशिकाओं की वृद्धि और संगठित विकास।
परागकोष संवर्धन (Anther Culture):-
1. परिचय (Introduction):-
· परिभाषा (Definition):- यह एक कृत्रिम तकनीक है जिसके द्वारा परिवर्धित हो रहे परागकोषों को एक बन्द पुष्प कालिका से एक ठीक व नाजुक अवस्था पर निकाला जाता है और पोषक माध्यम पर संवर्धित किया जाता है। जहाँ परागकोष के अंदर उपस्थित लघुबीजाणु कैलस ऊतक या भ्रूण समान संरचना में विकसित हो जाते हैं जो अंग निर्माण या भ्रूण निर्माण के माध्यम से अगुणित पौधों का निर्माण करते हैं।
(It is an artificial technique by which the developing anthers are collected from a closed floral bud at a fine and delicate stage and cultured on a nutrient medium. Where the microspores develop into callus tissue or embryo like structure, that develop haploid plants through organ formation or embryo formation.)
· अभी तक लगभग 250 पादप जातियों में परागकोष संवर्धन किया गया है। तीन कुलों में अधिक सामान्य है –
(So far anthers have been cultured in about 250 plant species. The three families are more common -)
i. Solanaceae
ii. Criciferae
iii. Poaceae
2. इतिहास (History):-
· W. Tulecke (1953):- इसने सबसे पहले देखा कि अनावृतबीजी पौधे Ginkgo biloba के परिपक्व परागकणों को संवर्धन में अगुणित कैलस निर्माण के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
(He first observed that mature pollens of the gymnosperm plant Ginkgo biloba can be induced to form haploid callus in culture.)
· S. Guha and P. Maheshwari (1964):- इन्होने सबसे पहले देखा कि Datura innoxia के निकाले गए परागकोषों के संवर्धन से लघुबीजाणुओं से भ्रूणो का प्रत्यक्ष विकास होता है।
(They first observed that the embryos are developed from the microspores directly in anther culture of Datura innoxia.)
· J. P. Bourgin and J. P. Nitsch (1967):- इन्होने तंबाकू (Nicotiana tabacum) के परागकोष संवर्धन द्वारा पूर्ण रूप से अगुणित पौधे प्राप्त किए।
[They obtained fully haploid plants by the anther culture of tobacco (Nicotiana tabacum).]
· Niizeki and Oono (1968):- ये जापान के वैज्ञानिक थे। इन्होने धान में परागकोष संवर्धन करके पादप प्रजनन के लिए अगुणित पौधे विकसित किए।
(He was a Japanese scientist. He developed haploid plants for plant breeding by anther culture in paddy.)
3. सिद्धान्त (Principle):-
· लघुबीजाणु की पूर्णशक्तता के उपयोग से अगुणित पौधे का निर्माण किया जाता है।
(The haploid plant is produced using the totipotency of the microspore.)
· लघुबीजाणु में गुणसूत्रों का केवल एक समुचय उपस्थित होता है।
(Only one set of chromosomes is present in the microspore.)
· अगुणित पादप निर्माण की प्रक्रिया में लघुबीजाणु का नर युग्मक निर्माण का सामान्य विकास व कार्य रुक जाता है। कायिक कोशिका विभाजन के लिए इसे बलपूर्वक नए उपापचय पथ की ओर मोड़ दिया जाता है।
(In the process of haploid plant development, the normal growth and functioning of the microspore of developing male gametes is halted. It is forced into a new metabolic pathway for somatic cell division.)
· परागकोष संवर्धन में परागकोष के अंदर उपस्थित लघुबीजाणु के प्राकृतिक आवास व वातावरण को परिवर्तित नहीं किया जाता है। संवर्धन परिस्थितियों में माध्यम पर परागकोष का द्विगुणित ऊतक बिना विभाजन किए जीवित रहता है और पोषण प्रदान करके लघुबीजाणु के कायिक विभाजन को प्रेरित करता है।
(Anther culture does not alter the natural habitat and environment of the microspores present inside the anther. In culturing conditions, the diploid tissue of the anther survives on the medium without cell division and induces somatic cell division of the microspore by providing nutrition.)
4. विधि (Procedure):-
· पुष्पन पर तंबाकू की बन्द पुष्पीय कलिकाओं को एकत्रित करते हैं। 17 – 22 mm लंबाई की पुष्पीय कालिका का चयन करते हैं जब बाह्यदलों की लंबाई दलों की लंबाई के बराबर होती है। खुल रही सभी पुष्पीय कलिकाओं को त्याग देते हैं।
(Collect the closed floral buds of tobacco upon flowering. A floral bud of length 17 - 22 mm is selected when the length of the sepals is equal to the length of the petals. Discards all floral buds are to be opened.)
· चयनित पुष्पीय कलिकाओं को LAF कैबिनेट के अन्दर ले जाते हैं। प्रत्येक पुष्पीय कलिका में 5 परागकोष होते हैं और बन्द कलिकाओं के अन्दर इनकी सतह स्वत: निर्जमित होती है। पुष्पीय कलिकाओं के सतही निर्जमीकरण के लिए इन्हें पहले 10 सेकंड के लिए 70% ऐथेनोल में डुबोकर रखते हैं और फिर 10 मिनट के लिए 20% सोडियम हाइपोक्लोराइट विलयन में डुबोकर रखते हैं। अतिरिक्त रसायन को सतह से हटाने के लिए पुष्पीय कलिकाओं को निर्जमित आसुत जल से 3 बार धोते हैं। अंत में इन पुष्प कलिकाओं को निर्जमित पेट्रीडिश में स्थानांतरित कर देते हैं।
(Selected floral buds are carried inside the LAF cabinet. Each floral bud has 5 anther and its surface is sterilized automatically inside the closed buds. For surface sterilization of the floral buds, first of all dip them in 70% ethanol for 10 seconds and then in 20% sodium hypochlorite solution for 10 minutes. To remove excess chemicals from the surface, the floral buds are washed 3 times with sterilized distilled water. Finally these floral buds are transferred to the sterilized patridish.)
· अब एक तीखे चाकू के द्वारा कालिका के एक तरफ कट लगाते हैं और चिमटी की सहायता से दलों व बाह्यदलों को हटा देते हैं। अब एक अन्य चिमटी की सहायता से 5 पुंकेसरों को पुतन्तु सहित उखाड़कर एक अन्य निर्जमित पेट्रीडिश में स्थानांतरित करते हैं। अब 5 पुंकेसरों के पुतन्तुओं को चाकू या ब्लेड से काटकर अलग कर देते हैं जिससे केवल परागकोष रह जाते हैं। क्षतिग्रस्त परागकोषों को भी त्याग देते हैं।
(Now with a sharp knife, cut one side of the floral bud and remove the petals and sepals with the help of forceps. Now with the help of another forceps, collect 5 stamens along with their filaments and transfer them to another sterilized patridish. Now cut the filaments of 5 stamens with a knife or blade, leaving only the anthers. Damaged anthers are also discarded.)
· अब इन स्वस्थ व साबुत परागकोषों को ठोस अगार माध्यम पर स्थापित करते हैं। परागकोष संवर्धन के लिए निम्न में से कोई एक माध्यम उपयोग किया जाता है-
(Now these healthy and intact anthers are placed on solid agar medium. One of the following mediums is used for anther culture -)
i. MS माध्यम (MS medium)
ii. White माध्यम (White's medium)
iii. Nitsch & Nitsch माध्यम (Nitsch and Nitsch medium)
· प्रारम्भ में संवर्धन को अंधेरे में रखा जाता है। 3 – 4 सप्ताहों में परागकोष के अंदर उपस्थित लघुबीजाणु भ्रूणजनन करते हैं और संवर्धित परागकोषों से अगुणित भ्रूण बन जाते हैं। कुछ पौधों में परागकोष के प्रवर्धन द्वारा कैलस ऊतक का निर्माण हो सकता है जिन्हें अगुणित प्लांटलेट्स बनाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
(Initially the culture is kept in the dark. In 3–4 weeks, the microspores present inside the anther show embryogenesis and haploid embryos are developed from cultured anther. In some plants anther culture can lead to the formation of callus tissue that can be induced to form haploid plantlets.)
· अब इन अगुणित भ्रूणो को नये ताजा अगार माध्यम पर संवर्धन ट्यूब में स्थापित करते हैं। इस अवस्था पर संवर्धनों का 24 – 28°C ताप पर ऊष्मायन किया जाता है। 14 घंटे का प्रकाश व 10 घंटे का अंधकार दिया जाता है। प्रकाश की तीव्रता 2000 लक्स रखी जाती है।
(Now these haploid embryos are established on a new fresh agar medium in culture tube. At this stage the cultures are incubated at 24 - 28 ° C temperature. 14 hours of light and 10 hours of darkness are given. Light intensity is maintained at 2000 lux.)
· जब अगुणित प्लांटलेट्स की लंबाई 50 mm हो जाती है तो अगार माध्यम से स्वतंत्र करने के लिए नल के बहते हुए पानी में धोया जाता है। अब तुरन्त इन्हें औटोक्लेवित कम्पोस्ट युक्त छोटे गमलों में रोपित कर दिया जाता है। शुष्कन को रोकने के लिए प्रत्येक पौधे को काँच के बीकर से ढक देते हैं और आगे के परिवर्धन के लिए नम ग्रीन हाउस में रख देते हैं। कुछ सप्ताहों पश्चात काँच के बीकरों को हटा देते हैं और पौधों को मृदा युक्त बड़े गमलों में रोपित कर देते हैं जहाँ ये पौधे परिपक्व होकर अंत में पुष्पन करते हैं।
(When the length of haploid plantlets becomes 50 mm, they are washed in running tap water to free them from the agar medium. Now they are immediately planted in small pots containing autoclaved compost. To prevent drying, cover each plant with a glass beaker and place it in a moist greenhouse for further growth. After a few weeks, the glass beakers are removed and the plants are planted in large pots containing soil where these plants mature and eventually flowering.)
5. लाभ (Advantages):-
· आधारभूत अनुसंधान के लिए परागकोष संवर्धन की उपयोगिता
(Utility of Anther Culture for Basic Research)
· सरल (Simple)
· कम समय लेता है
(Less Time Consuming)
· उत्तरदायी (Responsive)
· उत्परिवर्तन का अध्ययन (Mutation Study):-
Ø अगुणित पौधों में प्रत्येक जीन का केवल एक ही युग्मविकल्पी पाया जाता है। इसलिए कोई भी अप्रभावी उत्परिवर्तन या लक्षण स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
(In haploid plants, only one allele of each gene is found. Therefore any recessive mutation or trait is clearly visible.)
Ø घातक जीनों युक्त पौधे जीन पूल से निष्कासित हो जाते हैं।
(Plants containing lethal genes are expelled from the gene pool.)
Ø इस प्रकार उत्परिवर्तन का अध्ययन आसानी से किया जा सकता है।
(Thus mutation can be studied easily.)
· क्रायोजेनिक अध्ययन के लिए अगुणितों का उपयोग
(Use of Haploids for Cryogenic Study)
· पादप प्रजनन व फसल सुधार के लिए उपयोग:-
(For Plant Breeding and Crop Improvement:-)
Ø समयुग्मजी वंशक्रमों को उत्पन्न किया जा सकता है। इसके लिए अगुणित पौधों को कोल्चिसीन रसायन से उपचारित किया जाता है।
(Homozygous lines can be produced. For this, haploid plants are treated with colchicine chemical.)
Ø उत्परिवर्तन प्रजनन विधि का उपयोग फसल सुधार में किया जाता है।
(Mutation breeding method is used in crop improvement.)
· बागवानी पौधों के लिए अगुणित संवर्धन का अनुप्रयोग
(Application of Haploid Culture for Horticultural Plants)
· द्वितीयक मेटाबोलाइट्स के अध्ययन के लिए
(For Study of Secondary Metabolites Content)
6. हानियाँ (Disadvantages):-
· बिना क्षति पहुंचाए परागकोषों को निकालने के लिए कौशल की आवश्यकता होती है।
(Skill is required to remove anthers without damage.)
· धान्य फसलों में यह बहुत अधिक सफल विधि नहीं है।
(This is not a very successful method in cereal crops.)
· परागकोष की भित्ति द्विगुणित कोशिकाओं की बनी होती है जिससे द्विगुणित कैलस निर्माण व काइमेरा निर्माण का रिस्क रहता है।
(The anther wall is made up of diploid cells, which has the risk of developing diploid callus and chimera.)

.png)

.png)

.png)

.png)
.png)

Comments
Post a Comment